भाजपा नेताओं ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियाँ, प्रशासन रहा बेख़बर

Date:

भाजपा नेताओं ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियाँ, प्रशासन रहा बेख़बर

ग्लोबलटुडे न्यूज़[सम्भल ब्यूरो]: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान बाद पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी लेकिन इस एलान के मात्र 24 घंटे के अंदर ही भाजपा नेताओं द्वारा यहाँ सम्भल में आचार संहिता की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दीं। यहां रविवार को सम्भल ज़िले के एक भाजपा नेता को दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया तो भाजपा नेता गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए और पुलिस प्रशासन नतमस्तक नज़र आया।

Gulfam yadav
गुलफाम सिंह यादव ने अचार संहिता तोड़कर किया शक्ति प्रदर्शन

दरअसल यहां गुन्नौर तहसील इलाके के भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव को बीते रविवार को पिछड़ा वर्ग का सदस्य बनाकर दर्जा प्राप्त मंत्री की घोषणा हुई थी। सोमवार को दर्जा प्राप्त मंत्री गुलफाम सिंह यादव ने सैकड़ो गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ जुलूस निकाला और शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस में भाजपा के झंडे लगी गाड़ियां और जगह जगह रुककर कार्यक्रम के दौरान भाषण देकर आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गयीं। गाड़ियों की रैली की वजह से ट्रैफिक जाम रहा और जनता परेशान नज़र आयी।
Traffic Jam
रैली ने किया ट्रैफिक जाम

लेकिन गुन्नौर तहसील इलाके का पुलिस प्रशासन इससे बे ख़बर रहा। वहीँ वही आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एसडीएम गुन्नौर से हमारे संवाददाता ने जानकारी ली तो उनका कहना था कि वह सुबह से मीटिंग में गए हुए थे,लेकिन अब ये मामला जानकारी में आया है तो इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट लेकर कार्यवाही की जाएगी। बड़ा सवाल ये ही कि क्या भाजपा नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिलाधिकारी संभल अविनाश कृष्ण सिंह का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का ब्यान सच साबित होगा?

ये भी पढ़ें:-

ईमानदार रिक्शा वाला सोनू

किसने लगाई मेरठ की बस्ती में आग?

मारा गया अलक़ायदा का कमांडर

मुकेश अम्बानी के आ गए अच्छे दिन

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...