ग्लोबलटुडे,14 सितंबर
मध्यप्रदेश(भोपाल)- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के खटला पुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए नाव हादसे को बेहद दुःखद बताते हुए इस दुःखद घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये है।
कमलनाथ ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ़ से 4-4 लाख मुआवज़ा देने के निर्देश जारी किये।
उन्होंने कहा कि इस घटना में, जिसकी भी लापरवाही जांच में सामने आयेगी, उसे बख़्शा नहीं जायेगा।
उधर शिवराज सिंह ने इस हादसे को दिल दहलाने वाला बताया है।
शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस भयंकर दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

शिवराज ने कहा कि घटना दुःखद, प्रशासनिक लापरवाही है, सरकार की नाक के नीचे राजधानी में हादसा हुआ है । हादसा रोका जा सकता था। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए है।
उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 25 लाख मुआवज़ा और उनके परिवारो में एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी की मांग की है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
