महाशिवरात्रि के मौक़े पर संभल में मुसलमानों ने शिवभक्तों की सेवा कर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल क़ायम की

0
680

महाशिवरात्रि के मौक़े पर संभल में मुसलमानों ने शिवभक्तों की सेवा कर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल क़ायम की

ग्लोबलटुडे न्यूज़/संभल: संभल बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे नुरूओ सराय में जिला उपाध्यक्ष रेहान अली नकबी ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। यहाँ महाशिवरात्रि पर चारों ओर भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। कांवड़िये कांवर लेकर जा रहे हैं तो मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज में शिवभक्‍त मस्‍ती से झूम रहे हैं। शिव के भजन पर भक्ति में डूबा हर शख्‍स झूमने लगता है। बम भोले, बम भोले तेरी जय जय कार के बीच डम डम डम शिव का डमरू बाजे रे की गूँज हर तरफ़ गगांज रही है। शिव भक्ति के भजनों को गुनगुनाते हुए हजारों की संख्या में शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ShivBhakt new
शिवभक्तों की सेवा करता मुस्लिम समाज-फोटो ग्लोबलटुडे

रेहान अली नक़वी शिवभक्तों के अभिनंदन के लिए टेन्ट सागर, फूल मालाओं और पानी खाना दिया। स्वयं मुस्लिम बीजेपी कार्यकर्ताओ ने शिव भक्तों का स्वागत किया और भाई चारे की मिसाल कायम की। जिसमें रेहान अली नक़वी ,हैदर अली नक़वी,सरफ़राज़ ,सुभाष ,शिव नाराय ,विजय,वारिस,इल्यास, सलीम, मुशाहिद, सालिम, जसवंत,गयूर, नईम आदि ने शिव भक्तओ के सेवा की।