दारोग़ा का सीओ को पिस्टल से मारने की धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल जिसके चलते पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है
Globaltoday.in|राहेला अब्बास|मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद(Moradabad) के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह मुरादाबाद में तैनात दरोगा सचिन दयाल(Sachin Dayal) ने सीओ(Circle Officer) को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ(CO) को मारने की धमकी का वीडियो वायरल(Viral) हो गया है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि दारोग़ा सचिन दयाल(Sachin Dayal) ने मीडिया(Media) के सामने आकर पुलिस के सीओ स्तर के अधिकारी देवेन्द्र यादव (Devendra Yadav) पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग में हडकम्प मचा दिया था, जिसकी लिखित शिकायत भी उच्च अधिकारीयों से की गयी थी। अब उसी दरोगा सचिन दयाल ने अपना एक वीडिओ वायरल करते हुए अभद्रता करने वाले सीओ स्तर के अधिकारी देवेन्द्र यादव को सामने आने पर अपनी सरकारी पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे डाली है।
वायरल वीडिओ में सचिन दयाल कह रहा है, ‘कि मेरी गाड़ी में गलती से बैक गेयर लग गया था और उसकी कार सीओ साहब की गाड़ी से टकरा गयी थी। अपनी गलती मानते हुए उसके द्वारा सीओ साहब की मान मुनव्वल भी की गयी… लेकिन उनके द्वारा उसके साथ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी…जिसकी शिकायत SPRA साहब को कर दी थी। SPRA साहब ने कहा….मैं जाँच करवाता हूँ… मैंने कहा साहब जांच नहीं करवानी…या तो मुरादाबाद से मुझे निकाल दो या सीओ साहब को निकाल दो…मैंने कहा कि अगर मेरे सामने पड़ गए तो सरकारी पिस्टल से सीधी गोली मार दूंगा।
फिलहाल इस प्रकरण के चलते सी ओ देवेन्द्र यादव अभी तक मीडिया के सामने नहीं आये हैं और सचिन दयाल के इस धमकी भरे विवादित वायरल वीडिओ का संज्ञान में लेते हुए देर रात मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक नगर, अमित आनंद का व्हाट्सएप एप्स वीडियो संज्ञान में आया है जिसमे वह कह रहे हैं, ‘ये सचिन दयाल है पिछले 8-9 महीने से पुलिस लाइन मुरादाबाद नियुक्त है इनके द्वारा विवादित बयान दिया गया है जिसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर अग्रिम में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
- UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!
- बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी
- मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश
- Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar
- दिल्ली प्यास से बेहाल! वार्ड 192 में पानी को लेकर ‘जनविद्रोह’, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
