Globaltoday.in| राहेला अब्बास| मुरादाबाद
मुरादाबाद(Moradabad) पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल पर एक युवती द्वारा यौन शोषण के आरोप ने हड़कंप मचा दिया है। आरोपी सिपाही ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण किया। पीड़िता युवती पड़ोसी जनपद मुज़फ्फरनगर की रहने वाली है, जो आज आरोपी सिपाही को तलाशती हुई अपने परिवार सहित मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों के पास पहुँची। पीड़िता ने मुज़फ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करती इस युवती गुलशन( बदला हुआ नाम) ने आज अपने परिवार के साथ मुरादाबाद आकर पुलिस अधिकारियों से मिली और न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल इसके साथ शाहरुख(Shahrukh) नाम के सिपाही ने शादी का वादा करते हुए इसका यौन शोषण किया और शादी के एन मोके पर मुकर गया, जिससे आहत पीड़िता ने जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में एक माह पूर्व धारा 376 और दहेज की मांग करने संबंधी मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन उसके बाद भी आरोपी सिपाही मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन मे तैनात है, जिसकी शिकायत लेकर आज पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुरादाबाद पहुँची थी।
एसएसपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर शाहरुख ने उसका यौन शोषण किया है, रुंधे हुए गले से पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही ने शादी के ठीक पहले ज्यादा दहेज की मांग रख दी और शादी तोड़ दी। अब वो आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए मुरादाबाद आई है क्योकि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह चोरी छिपे नोकरी कर रहा है।
पीड़िता ने अपने परिवार के साथ आई जी मुरादाबाद को शिकायती पत्र दिया तो आई जी रमित शर्मा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच के आदेश करते हुए कार्यवाही की बात कही है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
