मुरादाबाद देहात से सपा विधायक के आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर रात के ग्यारह बजे जमकर हुआ हंगामा और मारपीट,पुलिस रही नदारद

Date:

थाना गलशहीद पुलिस मौके पर नही पहुँच पाई, इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए, ये पूरी घटना मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाईल में कैद कर ली

मुरादाबाद में सपा विधायक के आवास के पास रात ग्यारह बजे जमकर हुआ हंगामा
मुरादाबाद में सपा विधायक के आवास के पास रात ग्यारह बजे जमकर हुआ हंगामा

ग्लोबलटुडे/मुरादाबाद: मुरादाबाद की योगी पुलिस किस तरह से लापरवाही करने में लगी हैं, इसका नजारा देर रात उस समय सामने आया जब यहाँ इकट्ठी भीड़ कुछ युवकों को घेर कर लाठी डंडो से पीटने लगी। हंगामे के चलते आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और वो लोग अपनी दुकानें बंद करके भागने लगे।
नगर पालिका ईओ ने प्रधानमंत्री को बताया लापरवाह, कहा मुझसे नगरपालिका नहीं चल रही और मोदी से देश
ये घटना किसी ग्रामीण इलाके मे नही बल्कि शहर के बीच स्थित मुरादाबाद देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इकराम कुरैशी के आवास से महज चंद कदम की दूरी पर हुई।लगभग आधे घण्टे तक वबाल मचता रहा और पुलिस नदारद रही।
दअरसल किसी पुराने विवाद को सुलझाने पहुँचे कुछ युवकों को उन्मादी भीड़ ने पकड़ कर डंडो से पीटना शुरू कर दिया। ये तो शुक्र हुआ कि दोनों पक्ष एक ही सम्प्रदाय के थेवरना रमजान के पहले दिन ही बड़ी घटना हो सकती थी।
इस मारपीट में शाद नाम के युवक को गम्भीर चोट लगी हैं। उसका कहना था कि वो अपने भाई को साथ लेकर एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए आया हुआ था जहां उन्हें घेर कर पीटा गया।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...