संभल में करंट की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत

Date:

हादसा करंट की चपेट में आये लड़के को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ, इस हादसे में एक महिला और 2 बच्चो की मौत हो गई है, हादसे से इलाके में मातम पसरा है।

ग्लोबलटुडे/संभल: हादसा संभल जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र के बाघउ गांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाघउ गांव के किसान भंवर सैन का 12 साल का बेटा विकास मंगलवार को 3 बजे स्कूल से हँसता खेलता वापस अपने घर लौटा था।
नगर पालिका ईओ ने प्रधानमंत्री को बताया लापरवाह, कहा मुझसे नगरपालिका नहीं चल रही और मोदी से देश
स्कूल बैग रखकर विकास ने नल पर हाथ मुंह धोने के लिए जैसे ही नल के पास लगी बिजली की मोटर का स्विच ऑन किया, मोटर के स्विच में उतरे करंट ने विकास को अपनी चपेट में ले लिया। विकास को बचाने की कोशिश में विकास की भाभी रश्मि और 5 साल की लड़की आस्था भी करंट की चपेट में आ गई।

ये भी रोचक हैं-

करंट की चपेट में आने से तीनो ने मौके पर ही मौत हो गई। बिजली के करंट से हुई तीन मौतों की खबर से गांव में कोहराम मच गया।सभी ग्रामीण किसान भंवर सैन के घर की और दौड़ पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही गुन्नौर के सीओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुँच गए। तीन मौतों के हादसे से गांव में मातम का माहौल है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...