Globaltoday.in|राहेला अब्बास| सम्भल
यूपी(UP) में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) का जन्मदिन बहुत से शहरों में धूमधाम से मनाया गया। जनपद सम्भल(Sambhal) में भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं में केक लेने को लेकर लूट मच गयी और केक खाने को लेकर ये कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
जनपद सम्भल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कदराबाद में कल सपा के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा नेताओं ने तलवार से केक को काट कर खुशी जाहिर की लेकिन इस मौके पर केक खाने को लेकर सपा के कार्यकर्ता आपस मे ही भिड़ गए, जिसको लेकर धक्का मुक्की जैसा माहौल हो गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप व जीतेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
