Globaltoday.in|तस्कीन फैय्याज़ खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश में रामपुर(Rampur) नगर क्षेत्र के ग्राम पनवरीया के प्राथमिक विद्यालय में दो मासूम बच्चों से टॉयलेट(Toilet) साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार(Anjney Kumar) ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता(J.P. Gupta) को प्राथमिक विद्यालय भेजा, जहां पर जांच में वीडियो सही पाया गया। डीएम ने इस आधार पर स्कूल की प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया और जांच बैठा दी।
उधर स्कूली बच्चों द्वारा टॉयलेट साफ कराने के वीडियो वायरल होने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने भी इसे गंभीरता से लिया और अचानक रामपुर के सैदनगर ब्लॉक के मॉडल स्कूल हजरत पुर में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल पहुंचकर विद्यालय के स्टाफ को चेक किया जहां समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। उसके पश्चात बारी बारी से सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर का निरीक्षण किया और बच्चों से किताब पढ़वाई , पहाड़े सुने , बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे।

इसके बाद राज्य मंत्री ने शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील ग्रहण किया।
वहीं अब सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके सफाई कर्मचारी स्कूलों में भी जाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी तरह की कोई भी कोताही न बरती जाए।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
