मेरठ- मछेरान और भूसा मंडी के लोग आग से घर उजड़ने के बाद खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर

Date:

मेरठ के मछेरान और भूसामंडी में लगी आग ने यहाँ के लोगों का सब कुछ छीन लिया है और यहां रहने वाले लोगों को ज़िंदगी भर का दर्द दे दिया है। क़रीब 200 से ज़्यादा झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग में घर के साथ-साथ लोगों के सपने भी उजड़ गए और अब ये लोग खुले आसमान के नीचे जीने के लिए मजबूर हैं।

ग्लोबलटुडे/मेरठ[उरूज आलम]: मेरठ के मछेरान भूसा मंडी में आग से तबाह हुए 200 से ज़्यादा परिवार अपना सब कुछ खत्म हो जाने के बाद अब खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हैं। इन परिवारों के पास न तो खाने-पीने के लिए कुछ है और न ही कोई जमापूंजी।

Yaqoob Qureshi 1
याक़ूब कुरैशी ने मेरठ की जली बस्ती के लोगों की मदद की

इन गरीबों की मदद की फाइल फिलहाल प्रक्रिया में है, लेकिन मेरठ के बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ खोल दिये है। शहर काजी के साथ आज मेरठ के मछेरान पहुंचे हाजी याकूब कुरैशी ने बेघरों की मदद के लिए 25 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी है। हाजी याकूब कुरैशी ने आग के शिकार पीड़ितों के इलाज के लिए अपने निजी अस्पताल के दरवाजे खोले है और मुफ्त में इलाज का ऐलान कर दिया है।
Fire Jhuggi
आग में जलती हुई झुग्गियां-फोटो ग्लोबलटुडे

इसके अलावा हाजी याकूब ने मौके पर ही 4 डाक्टरों की टीम खुले आसमान में रह रहे लोगो के इलाज के लिए तैनात की है। इस चिकित्सा टीम के साथ दो एम्बुलेंस भी है। हाजी याकूब हाजी याक़ूब ने सरकार से मांग की है कि आग के शिकार लोगो को सरकार के स्तर से भी मदद का इंतजाम हो। मछेरान की भूसा मंडी में 6 मार्च की शाम आग लग गई थी जिसमे 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गई।

ये भी पढ़ें:-

ईमानदार रिक्शा वाला सोनू

किसने लगाई मेरठ की बस्ती में आग?

मारा गया अलक़ायदा का कमांडर

मुकेश अम्बानी के आ गए अच्छे दिन

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...