रामपुर-पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ एक बदमाश घायल

Date:

रामपुर-पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ एक बदमाश घायल, कुछ बदमाश भागने में कामयाब

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]:रामपुर में बीती रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ लगातार हुई फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक को जैसे ही सूचना मिली वह भी फ़ौरन घटना स्थल पहुंचे और भागे हुए बदमाशो की कौंबिंग की। आपको बता दें जब से पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने रामपुर का चार्ज लिया है तब से ज़्यादातर बदमाशों ने सरेंडर कर दिया है या कुछ बदमाश शहर छोड़ कर भाग गए हैं। उन्होंने ये ठाना है कि रामपुर को अपराध मुक्त बनाना है, जिसके लिए जो भी क्रिमिनल या अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं उन पर पुलिस अधीक्षक की पैनी नज़र है।

Aropi badmash
पकड़ा गया आरोपी बदमाश

रामपुर के थाना केमरी में बीती रात वांछित अपराधियो को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था जिसमें बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने बताया के रात्रि में वांछित अपराधियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था जिसमें थानाध्यक्ष कैमरी अपने पुलिसकर्मियों के साथ में वांछितों की तलाश में निकले थे।police इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली पीला खार नदी पर कुछ बदमाश हैं जो शराब पी रहे हैं और लूट की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदले में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है और बाक़ी बदमाश भागने में कामयाब हो गए। घायल बदमाश बरेली का इनामी है। उस पर बरेली में इनाम है और कई अपराधों में वांछित चल रहा था। बाकी की आगे कार्रवाई पुलिस द्वाराकी जा रही है। जो फरार बदमाश है उनको भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...