यूपी में नगर पालिका चेयरमैन के पति की दबंगई, शहर में गंदगी की शिकायत पर मिली मार

0
597

सलमान का आरोप है कि उसने शहर में फैली गंदगी की शिकायत की थी तो उसकी पिटाई की गयी

सम्भल/राहेला अब्बास: यूपी के सम्भल में नगर पालिका चेयरमैन आरिफा शकील के पति शकील कुरैशी और इनके पुत्र हसनेन युवा नेता की गुंडई सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के सम्भल- मुरादाबाद रोड पर सलमान नाम के युवक को मार-पीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित सलमान का आरोप है कि वह दावत में से आ रहा था, तभी उसपर चेयरमैन पुत्र हसनेन ने हमला क्र दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

सम्भल-हर पल मौत की दावत दे रही पर्यावरण को दूषित करती नगर पालिका

दरअसल सलमान का कहना है कि उसने सड़क पर पड़े कूड़े और सड़क नालियों की गंदगी की शिकायत की थी उसके बाद से ही चेयरमैन आरिफा शकील के पति शकील कुरैशी और उनका पुत्र सलमान से दुश्मनी रखते हैं। सलमान ने पुलिस से शिकायत करदी है, पुलिस ने तहरीर ले ली है, जाच शुरू कर दी है।

सम्भल में नगरपालिका के ख़िलाफ़ अनशन

इधर चेयरमैन आरिफा शकील के पति शकील कुरैशी के बेटे हसनेन का कहना है कि वो एक शादी में से आ रहा था तब यह लोग शराब के नशे में थे और इन्होने मुझको देख कर हंगामा किया और मेरी तरफ भागे। मैं अपनी जान बचा कर भागा।
नगर पालिका की सफाई और स्वछता की शिकायत का शिकायतकर्ता पर कितना दबाव बनता है, कितना इंसाफ मिलता है यह तो वक्त ही ते करेगा।