Globaltoday.in। राहेला अब्बास । वेब डेस्क
आज के संगीत सेंसेशन यो यो हनी सिंह( Yo Yo Honey Singh) ने 15 नवंबर को अबू धाबी(Abu Dhabi) में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।
इस मौके पर, गायक-रैपर ने लव डोज़, दिल चोरी सड्डा हो गया, यार ना मिले जैसे सुपरहिट गानों पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ मंच पर जादू बिखेरते हुए दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
‘लाइव-इन-कॉन्सर्ट’ गैलेरिया अल मराह द्वीप में आयोजित किया गया था, जहाँ हजारों की संख्या में प्रशंसक हनी सिंह की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए मौजूद थे। अपने पसंदीदा स्टार को मंच पर लाइव परफॉर्म करता देख, हनी के फैंस भावविभोर हो गए।
यही नहीं, यो यो हनी सिंह ने शो के बाद अपने कुछ प्रशंसकों से मुलाकात और बातचीत भी की। यो यो के अलावा, इस इवेंट में नादिन लस्टर, मिस्र के गायक अबू, डीजे जज़ी जैफ जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भी अपनी परफॉर्मेंस के साथ रंग जमाया।
हनी सिंह के लिए साल 2018 बेहद खास रहा है जहाँ उनके गीत मखना और फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से यो यो के गानों ने सभी का दिल जीत लिया है। और इस साल भी, सुपरहिट गीत खडके ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ हनी सिंह के लिए सफ़ल वर्ष रहा है।
यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
