Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। बिलासपुर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध असलाह फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे बरामद किये हैं। पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है।
रामपुर में थाना बिलासपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि डंडिया के जंगल में एक हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचा फैक्ट्री चला रहा है।
इसी सूचना के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की जहां से एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम डंडिया के जंगल में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री चलाकर शस्त्रों का निर्माण कर रहा था।
मौके से 04 अदद देशी तमंचे- 12 बोर, 03 अधबने तमंचे-315 बोर, 04 अधबने तमंचे- 12 बोर, 06 कारतूस जिन्दा- 12 बोर एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” थाना बिलासपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। सगीर नाम का एक अपराधी जिसका एक लंबा अपराधिक इतिहास है. वह एक अवैध तमंचा फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया है। उसके पास से चार अदद तमंचे 12 बोर के 8 अधबने हुए. और जिंदा कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण यह सब चीजें बरामद हुई हैं. बिलासपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. वहां से माननीय न्यायालय ने उसका रिमांड स्वीकृत करके जेल भेज दिया है. आगे विवेचना करके कार्रवाई की जाएगी. जो अब तक की जानकारी है. इसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
