Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश कुमार गुप्ता आज रामपुर (Rampur) भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे जहां पर रामपुर स्वार टांडा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उनको भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं संग मंथन करना था।
आपको बता दें महेश कुमार गुप्ता स्वार टांडा उपचुनाव के प्रभारी भी हैं। इसीलिए वह आज रामपुर पहुंचे थे। महेश कुमार गुप्ता के मुताबिक वे यह उपचुनाव विकास के नाम पर लड़ेंगे।
बरहाल काफी देर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। लेकिन अभी उन्होंने उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा को गोपनीय ही रखा है, इसकी घोषणा बाद में करेंगे।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दी है और सभी लोग क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को अपने लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं।
आपको बता दें स्वार टांडा विधानसभा सीट का विधायक सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान थे जिस पर आज़म खान के विरोधियों ने फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई जिसके आधार पर आज़म खान के विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम का निर्वाचन रद्द किया गया था। इसी वजह से स्वार टांडा की सीट पर उपचुनाव होना है।
उत्तर प्रदेश में और भी कई जगह उपचुनाव होना है। लेकिन पूरे यूपी की निगाहें रामपुर की उपचुनाव पर हैं। उसका कारण इस उपचुनाव पर आजम खान की साख का सवाल है।
अब इस बार आजम खान किसको सपा से चुनाव के मैदान में उतारते हैं यह अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
वहीं नगर विकास राज्य मंत्री और स्वार टांडा उपचुनाव के प्रभारी महेश कुमार गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”यूपी में जो 8 सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें स्वार टांडा विधानसभा की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हम जो चुनाव है विकास के ऊपर लड़ेंगे हमारी पार्टी ने सबका साथ और सब के विकास के मंत्र पर काम किया है और अभी इस वैश्विक महामारी कोविड-19 जिस प्रकार से हमारे उत्तर प्रदेश में देश में बगैर भेदभाव के जो सहयोग किया गया है मैं कह सकता हूं कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री भी यह कहते हैं कि देश में कहीं अच्छा कार्य हुआ है तो वह उत्तर प्रदेश में हुआ है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
