रामपुर के अजीमनगर में मस्जिद में लगी आग, आग की चपेट में किताबें झुलसीं

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर[सऊद खान]: ज़िला रामपुर के अजीमनगर में एक मस्ज़िद में जुमेरात (14 फरवरी) के रोज़ आग लग गयी। आग की चपेट में आकर मस्जिद में रखी कुछ किताबें जल गयीं। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर अतिशीघ्र कार्यवाही की बात की है।

Fire in Masjid
मस्जिद में आग-फोटो ग्लोबलटुडे

घटना के संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी राहुल कुमार ने ग्लोबलटुडे के संवाददाता को बताया कि अज़ीम नगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में पुलिस को गांव की बड़ी मस्जिद में आग लगने की सूचना मिली थी जिसमें मस्जिद में रखी कुछ वस्तुओं में आग लगने की जानकारी दी गई थी।
Police on Spot
मौके पर पुलिस-फोटो ग्लोबलटुडे

पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाही प्रारंभ कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी लगाई गई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही पुलिस द्वारा इस मामले का अनावरण किया जाएगा।
मोदी जी लें पुलवामा में हमले की ज़िम्मेदारी

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...