जम्मू-कश्मीर में हमले की ज़िम्मेदारी मोदी जी लें-आज़म खान

0
493
Azam Khan breaks silence on 'I love Muhammad' controversy, targets administration
आज़म ख़ान ने 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, प्रशासन पर साधा निशाना


उत्तर प्रदेश/रामपुर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 42 जवानों की शहादत पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान ने कहा कि जब जांच और खुफिया एजेंसियों को राजनीतिक काम के लिए लगा दिया जाएगा, राजनीतिक विरोधियों की जांच में लगा दिया जाएगा तो फिर जहां उनकी जरूरत है वहां क्या होगा।azam new

हमले की ज़िम्मेदारी मोदी जी लें

उन्होंने कहा कि अब जितनी हमारी एजेंसी हैं, जो सीक्रेट सर्विस एजेंसीज हैं उनसे वह काम ना लेकर राजनीतिक काम लिया जा रहा है। कुछ ममता जी की जांच हो रही है, कुछ वाड्रा साहब की हो रही है,कुछ अखिलेश जी की हो रही है। वहीँ आज़म खान ने ख़ुद अपने लिए बोलते हुए बोले इस ख़ादिम के पीछे भी पड़े हैं और मुलायम सिंह यादव जी के साथ जो हुआ है वो सब आपने देख ही लिया। उन्हें इतना मजबूर कर दिया कि उनसे वो कहलवा दिया जिससे उनके पूरे जीवन का बलिदान ही खत्म करा दिया। तो जब जांच एजेंसियों से राजनीति का काम लेंगे, बुरा तो होगा। मोदी जी जिम्मेदारी ले इसकी।

मुलायम सिंह जी का जीवन भर का बलिदान ही समाप्त हो गया

संसद मे मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देने की सफाई देते हुए आजम खान ने कहा कि उन पर ज़बरदस्त दबाव था, इतना की उस समय उनको देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे ही एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। modi mulayamमुलायम सिंह यादव जी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी डैमेज कंट्रोल के लिए क्या करेगी इसके जवाब में आजम खान ने कहा कि डैमेज कंट्रोल की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं कि मुलायम सिंह जी पर कितना दबाव था कि उनसे वह कुछ के कहलवा लिया गया जिससे उनके जीवन भर का बलिदान ही समाप्त हो गया।
CRPF Camp Attack in Rampur