रामपुर में दलित समाज ने किया हनुमान मंदिर पर क़ब्ज़ा

Date:


रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]: जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया है तब से इस मामले पर सियासत तेज़ हो गई है और दलित समाज ने जगह जगह हनुमान मन्दिरों पर अपना क़ब्ज़ा करना शुरू कर दिया है। आज शनिवार को ज़िला रामपुर में स्थित हनुमान मंदिर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने अपना हक़ जताते हुए क़ब्जा कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।

Hanuman
हुनमान मंदिर में पूजा करते वाल्मीकि समाज के लोग, स्वार

वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि उनकी आंखे उप्र के मुखिया आदित्य योगीनाथ ने खोल दी हैं। पूरे देश के हनुमान मंदिरों में अब ऐसा करने के लिए समाज द्वारा अभियान चलाया जायेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बयान कि हनुमान जी बनवासी दलित थे, को आधार बनाते हुए जिला रामपुर के वाल्मीकि समाज ने तहसील स्वार के क्षेत्र पंजाबी काॅलोनी में प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर पर अपना हक़ जताते हुए क़ब्जा कर लिया और सामूहिक रूप से पूर्जा अर्चना की। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि वे परमपिता भगवान वाल्मीकि जी को मानने वाले हैं लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी आंखे खोल दी हैं। इसके तहत पवन पुत्र हनुमान जी के मंदिर पर उन्होंने अपना क़ब्जा जमाया है।
Hanuman Mandir Case
ज्ञापन देते वाल्मीकि समाज के लोग

आगे भी हनुमान मंदिरों की देखरेख वाल्मीकि समाज ही करेगा। हनुमान मंदिर पर जमाये गये क़ब्जे को उन्होंने नकारते हुए कहा कि हम किसी भी जाति धर्म से अलग नहीं हैं।वाल्मीकि समाज द्वारा हनुमान मंदिर पर पूर्जा अर्चना और अपना हक़ जताने को लेकर मंदिर की प्रबन्धन समिति में समाज के लोगों को शामिल करने की मांग की गई है। साथ ही दो दिन की समय सीमा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम , सर्किल आॅफीसर और थाना अध्यक्ष स्वार ने समझाने बुझाने की कोशिश की है। साथ ही मंदिर संचालक मण्डल समिति को दो दिन का समय दिया है। साथ ही विधि सम्मत उचित न्यायिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...