रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]: उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरी एक बार फिर चरम सीमा पर है । दूध, दही के अलावा अन्य खाद्य और पेयजल पदार्थो मे मिलावटखोरी की चर्चाएं तो अक्सर ही गली कूचो मे सुनने को मिलती रहती है। लेकिन अब मिलावटखोरी का धंधा करने वाले लोग नकली खाद का कारोबार भी करने से नही हिचक रहे हैं।
कुछ इसी तरह का एक मामला रामपुर (Rampur) मे उस समय देखने को मिला जब शक के आधार पर कृषि विभाग अधिकारियो ने पुलिस को साथ लेकर एक मकान मे जबरदस्त छापेमारी करते हुए भारी मात्रा मे मिलावटी खाद से भरे कट्टे बरामद किए।
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र मे नकली खाद का धंधा पिछले काफी समय से फलफूल रहा है । इस बात की भनक किसी तरह कृषि विभाग के अधिकारियो तक भी पहुंच गई। जिसके बाद कृषि विभाग अधिकारियो द्वारा षुलिस को साथ लेकर एक मकान पर छापेमारी की गई । इस दौरान भारी मात्रा मे मकान मे रखे नकली खाद के कट्टे भी बरामद कर किये गये। साथ ही मिलावटी खाद को तैयार करने वाले उपकरण के अलावा अन्य मेटेरियल भी बरामद किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक वह अपने कुछ विभाग कर्मियो के साथ इधर से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर अचानक इस मकान मे रखे कट्टों पर पड़ी जिन्हे देखकर उन्हे कुछ शक हुआ जिसके बाद उन्होने पुलिस के साथ मिलकर मकान पर छापा मार दिया।
इस दौरान मकान के मालिक जाफर को हिरासत मे ले लिया गया
साथ ही यहां पर कई खाद कम्पनियो के 700 कट्टे भी बरामद कर लिए है। इस मामले मे कार्यवाही किये जाने को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है और मकान को पूरी तरह सील कर दिया गया है ।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
