Globaltoday.in | सऊद खान | रामपुर
सावधान ! अगर आप दूध पीने के शौकीन है तो सावधान हो जाइये क्योंकि मिलावट खोरो ने मार्केट में नकली और मिलावटी दूध के कारोबार का जाल फैला रखा है. जी हां, कुछ इसी तरह का एक मामला रामपुर(Rampur) में उस समय सामने आया जब एसडीएम सदर पी पी तिवारी और तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार ने पुलिस के साथ मिलकर शहजाद नगर थाना क्षेत्र में एक घर से नकली और मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर डाला।
रामपुर के थाना शहजाद नगर क्षेत्र स्थित गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में नकली और मिलावटी दूध बनाए जाने की फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना पर एसडीएम सदर पी पी तिवारी और तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार ने पुलिस को साथ लेकर छापे मार कार्यवाही की, जिसमें भारी मात्रा में नकली दूध और दूध बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद हुए है।
एसडीएम सदर की अगुवाई वाली टीम ने जब मकान स्वामी को कब्जे में लेकर पूछताछ की दो पता चला की इस नकली दूध का भंडार शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाहिद सिनेमा के निकट भारी मात्रा में एकत्र है. जब इस संबंध में छापेमारी की गई दो वहां पर 3000 लीटर नकली दूध बरामद किया गया है।
एसडीम सदर पी पी तिवारी के मुताबिक आज उनकी अगुवाई मैं तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुरा में नकली दूध बनाए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई जिसमें 400 किलोग्राम नकली दूध दूध बनाने की सामग्री व उपकरण आदि बरामद किए गए हैं वही शहर कोतवाली क्षेत्र में दूध के भंडार पर भी छापेमारी की कार्यवाही की गई जहां पर 3000 किलो ग्राम नकली दूध बरामद किया गया है इस मामले में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
