रामपुर: उत्तर प्रदेश में योगीराज कायम होने के बाद जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए वहीं लव जिहाद (Love Jihad) जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए नियम कानून भी बनाए गए। बावजूद इसके लव जिहाद जैसी घटनाओं का सिलसिला सूबे में जारी है। कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर (Rampur) में देखने को मिला जब एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को लव जिहाद के जाल में फंसाकर अपने दो दोस्तों के साथ उसे बंधक बनाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।
फेसबुक (facebook) पर राहुल नाम के लड़के ने धर्म बदलकर अपनी आईडी बनाई और उसने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक ने 6 माह तक बंधक बनाकर उसका रेप किया। मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
युवती का आरोप है कि मुस्लिम युवक मोहम्मद अयान ने फेसबुक पर धर्म बदलकर राहुल नाम से आईडी बनायी और हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती उसके झांसे में आकर शादी रचाने उसके घर आ गई। असलियत पता चलने पर जब युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार करने पर युवक और उसके दो साथियों ने कई बार उसके साथ रेप किया।
किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी युवती थाना स्वार आई और उसने अपनी आप बीती स्वार पुलिस को बताई। लेकिन स्वार पुलिस ने पूरे दिन थाने में रखा और उसकी कोई मदद नहीं की।
पीड़ित युवती थक हार कर डीआईजी के पास पहुँची। डीआईजी के आदेश पर रामपुर की कोतवाली स्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती कुशीनगर के अंतर्गत थाना तूरया सजान के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि फेसबुक पर उसकी राहुल नामक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत भी होने लगी। कुछ ही दिनों में वह एक-दूसरे के स्वभाव से इतने निकट आए कि राहुल ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके चलते वह लगभग 6 माह पहले कुशीनगर से नवाबनगर आ गई। यहां आने पर पता चला कि राहुल वास्तव में अयान है। सच्चाई जानने के बाद उसने मुस्लिम युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।
युवती का आरोप है कि युवक ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। डीआईजी मुरादाबाद के आदेश स्वार पुलिस ने राहुल उर्फ अयान व दो अन्य अज्ञात निवासी नवाबनगर के खिलाफ धोखधड़ी और रेप समेत अनेक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक जनपद कुशीनगर की एक महिला द्वारा थाना स्वार पर एक तहरीर दी गई जिसमें उसके द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि एक वर्ष पूर्व राहुल नामक युवक से फेसबुक पर मेरी जान पहचान हो गई। उसने मुझसे शादी का प्रस्ताव रखा। जब मैं रामपुर पहुंची तो वे मुझे अपने गांव नवाब नगर अपने घर ले गया। कुछ समय बाद जब मुझे जानकारी हुई कि राहुल का वास्तविक नाम मोहम्मद अयान है। उसने मुझे धोखे में रखकर अयान और आदिल द्वारा मेरा शारीरिक शोषण किया गया। तहरीर के आधार पर थाना स्वार में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

