बरेली एसटीएफ ने महिलाओं से शादी के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने कई युवतियों से शादी का अनुदान दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। बहरहाल एसटीएफ बरेली ने रामपुर पहुंच कर इस आरोपी को थाना गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
रामपुर: जनपद रामपुर के थाना गंज निवासी चार युवतियों से शादी के लिए डा0 भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा शादी का अनुदान व रोजगार कल्याण योजना के तहत शासन से लडकी की शादी के लिए 380000 रुपये दिलवाने के नाम पर ठगी की और उन से करीब 02 लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिये। अभियुक्त ने फॉर्म भर कर कहा कि कुछ दिन बाद आपके पते पर चेक आ जायेंगे।
कुछ दिन बाद उनके पते पर 380000 रुपये के 4 चेक प्राप्त हुए। चेक जब बैंक में लगाए तो सभी चेक बाउंस हो गये। शिकायत पर उक्त प्रकरण की जांच एस.टी.एफ. बरेली द्वारा की जा रही थी। जांच में प्रकरण फर्जी पाये जाने एस.टी.एफ. बरेली टीम द्वारा उक्त अभियुक्त इस्लाम को मौहल्ला तालाब मुल्ला ऐरम से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”इस्लाम हुसैन जो निवासी भैंसिया ज्वालापुर थाना बिलासपुर का रहने वाला है… इसने थाना गंज की 4 महिलाओं को झांसा दिया कि शादी के लिए प्रत्येक महिला को ₹380000 रुपये डा0 भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा दिलवाएंगे। इस ने महिलाओं के सामने एक शर्त रखी कि महिलाएं उसके खाते में ₹200000 जमा करेंगी। महिलाओं द्वारा इस लालच में कि हर महिला को ₹380000 दिलाएगा तो महिलाओं ने ₹200000 इसके अकाउंट में जमा कर दिए। जब महिलाओं को अनुदान नहीं मिला तब महिलाओं द्वारा शासन से इसकी शिकायत की गई। शासन ने एसटीएफ टीम को लगाया एसटीएफ की बरेली शाखा ने इस्लाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है थाना गंज पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

