मुज़फ्फरनगर में हो रही रामलीला में एक कलाकार आग लग जाने से बुरी तरह जल गया, आग में झुलसे युवक को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
ग्लोबलटुडे, 30 सितंबर-2019
राहेला अब्बास की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुज़फ्फरनगर के रामपुरी में हो रही रामलीला के मंच पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
रविवार को रामलीला में अभिनय करते समय एक कलाकार स्टेज से नीचे आकर मुंह से आग निकालकर दिखा रहा था। इसी दौरान आग ने इस कलाकार को ही चपेट में ले लिया। आग लगने पर कलाकार मंच की तरफ भागा जिससे आग और भड़क गयी। वहां मौजूद साथी कलाकारों ने जल रहे कलाकार को कपडे की मदद से बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक राक्षस का रोल करने वाला ये कलाकार 60 प्रतिशत झुलस चुका था।
घायल कलाकार की हालत गंभीर बतायी जा रही है और उसको मेरठ रेफर कर दिया गया है। कलाकार का नाम अंकित पुत्र कृष्णलाल है और वह मुज़फ्फरनगर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी का रहने वाला है। अंकित यहां मोहल्ला रामपुरी में होने वाली रामलीला में ताड़का का रोल कर रहा था।
रविवार देर रात वह रामलीला में अभिनय के दौरान मुंह से आग निकालने का अभिनय कर रहा था। इसी दौरान अंकित के कपड़ों में किसी तरह आग लग गयी। साथी कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना से रामलीला कलाकारों के साथ ही दर्शकों में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही रामलीला को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें:-
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
