Globaltoday.in | तरन्नुम अतहर| दिल्ली
प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया (Press council of India) के 13 सत्र के लिए वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न सदस्य मनोनीत किये गये।
इस संबंध में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर उन्हें सदस्य इन्हे घोषित किया।
श्री नवरत्न ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर्स फेडरेशन की ओर से प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया में प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के 13 सत्र के लिए मझोले समाचार पत्रों की श्रेणी के प्रकाशकों की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गयी थी।
इसमें हाईकोर्ट के आदेश के उपरान्त आज मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर मझोले समाचार पत्रों की श्रेणी से श्री नवरत्न को सदस्य घोषित कर दिया।इनकी नियुक्त से मझोले समाचार पत्रों के प्रकाशकों में खुशी की लहर पैदा हुई।
अब प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया में मझोले समाचार के प्रकाशकों का भी भलिप्रकार पक्ष रखा जा सकेगा।
ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिन्दर सिंह ने इनकी नियुक्ति पर इन्हे बधाई देते हुए इसे मझोले समाचार पत्रों के प्रकाशकों की जीत बताया है।
इनकी नियुक्ति से प्रकाशकों के बेहतर पक्ष काउंसिल में रखा जा सकेगा। श्री नवरत्न मझोले समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा पिछले कई दशकों से प्रकाशकों के हितों के लिए सतत संघर्षरत हैं।
- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला
- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान
- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें
- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला
- समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं
