चीन के शंघाई में रेस्टोररेन्ट मालिक को मेन्यू पर नवाब रामपूर की बेटी की तस्वीर लगाना पड़ा महँगा, माफ़ी मांगकर हटाई तस्वीर

Date:

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

चीन और भारत के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के चलते दोनों देशों के नागरिकों के भी मन में अब एक दूसरे के लिए गुंजाइश  खत्म होती जा रही है।

रामपुर नवाब के परिवार के सदस्यों ने चीन के शंघाई शहर में मसाला आर्ट के नाम से चलाए जा रहे रेस्टोरेंट्स में मैन्यू कार्ड पर रामपुर के नवाब रजा अली खान की बेटी की तस्वीर छपी हुई देखकर आपत्ति जताई।

नवाब परिवार के सदस्यों ने भारत के उच्च आयोग को पत्र लिखकर इसका विरोध जताया, जिस पर कार्रवाई करते हुए आनन-फानन में रेस्टोरेंट्स मालिक से जवाब तलब किया गया।

रेस्टोरेंट्स मालिक ने नवाब परिवार की महिला का फोटो बिना अनुमति छापे जाने को लेकर माफीनामा देते हुए तुरंत ऐसे सभी मेनू कार्ड से फोटो हटा देने का यक़ीन दिलाया।

यह तमाम कार्रवाई नवाब रामपुर के आखिरी वारिस नवाब काजिम अली खान द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर की गई।

दरअसल रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खान की बेटी की फोटो चीन के शंघाई शहर के एक होटल के मेनू कार्ड पर लगाने पर यह सब बवाल हुआ।

इसकी शिकायत नवाब रजा अली खान के पोते नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्त्री से की थी।

इस पर भारत के राजदूत ने तुरंत एक्शन लिया और होटल के मालिक को बुलाकर तस्वीर हटाने को कहा। होटल के मालिक ने न सिर्फ तस्वीर हटाई बल्कि इसके लिए उसने माफी भी मांगी।

उसके बाद भारत के राजदूत ने एक पत्र नवाब काजिम अली खां को लिखकर भरोसा दिलाया कि इस होटल के सभी मेनू कार्ड से उनकी फूफी की तस्वीर को हटा लिया गया है और साथ-साथ होटल के मालिक ने इस बात के लिए माफी भी मांगी है।  

हमारे संवाददाता ने पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खान उर्फ नवेद मियां से बात की तो उन्होंने बताया,” हमारी फूफी मेहरून्निसा की तस्वीर चीन के एक होटल मेनू कार्ड पर लगी थी। हमारी सबसे बड़ी फूफी खुर्शीद लक़ा बेगम, उनकी बेटी और हस्बैंड वेकेशन पर चाइना के शंघाई गए थे। वहां पर वे एक मसाला आर्ट रेस्टोरेंट गए जहां मेन्यू कार्ड पर दो तस्वीरे लगी थीं। पहली तस्वीर मेरी फूफी मेहरुन्निसा बेगम की थी और दूसरी तस्वीर महाराजा भूपेंद्र सिंह की थी जो पटियाला के महाराजा थे।

पूर्व मंत्री ने कहा उसके बाद मैंने इसकी शिकायत चाइना की राजधानी बीजिंग में जो भारत के राजदूत विक्रम मिस्त्री हैं से की थी और काउंसलर जनरल से भी शिकायत की थी। उसके बाद भारत के राजदूत ने तुरंत ही होटल के मालिक को बुलवाकर उस तस्वीर पर आपत्ति जताई और उस तस्वीर को हटवाया।

होटल मालिक ने अपने सभी होटल की तस्वीर हटाने को कहा और साथ ही साथ इस बात के लिए माफी भी मांगी। 12 जून को भारत के राजदूत का मेरे पास पत्र आया होटल के मालिक ने सारे होटल के मेनू कार्ड विड्रॉ कर लिया है और माफी मांगी है। 2 दिन के अंदर यह एक्शन हुआ।

काज़िम अली खान ने कहा मेहरून्निसा मेरी फूफी है और नवाब रज़ा अली खान की दूसरी बेटी है और वाशिंगटन डीसी में रहती हैं। उनकी उम्र भी करीब 90 साल की है जो रेस्टोरेंट है इंडियन है और उसके मालिक भी इंडियन ही हैं। जो एक्शन हुआ वह भारतीय राजदूत के ज़रिये ही हुआ मैंने मसाला आर्ट के मालिक को एक लीगल नोटिस भी भेजा था।

काज़िम अली खान ने बताया कि इसके अलावा मेहरून्निसा बेगम की तस्वीर एक इंडिया टीवी सीरियल आता है उसका नाम है मेड इन हेवन जिसका प्रोडक्शन हाउस एक्सेल इंटरटेनमेंट है. इसके दो ऑनर है एक है रितेश सिधवानी एक है फरहान अख्तर जो एक्टर भी है इन्होंने ये तस्वीर अपने सेट पर प्रॉप  की तरह लगा दी एक नोटिस उनको भी गया है। मेहरुन्निसा की तस्वीर एक पाकिस्तानी सीरियल आता है बाबा जानी उस सीरियल में भी इनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया जिसके ऑनर हैं फैसल कुरेशी और एक्टर भी है एक हमने उनको लिखा। फैसल कुरैशी का मैसेज मेरे पास आया वह मुझसे माफी मांग रहे थे उन्होंने कहा मुझे इसके बारे में पता नहीं था। सीरियल डेढ़ साल से चल रहा है और उन्होंने कहा है कि जो आखिरी एपिसोड होगा उस पर हम मेहरून्निसा का नाम देंगे और हम यह देंगे कि हमारी बगैर जानकारी की तस्वीर लगी थी और हम उस पर माफी भी मांग लेंगे। फिर उन्होंने मेहरून्निसा बेगम को वाशिंगटन फोन किया और उनसे भी माफी मांगी।

काज़िम अली ने कहा,” यह लोग कमर्शियल फायदे के लिए तस्वीर लगा रहे हैं इससे इनकी आमदनी हो रही है. तस्वीरें लगा कर इनको कमर्शियल फायदा हो रहा है इसको इनकी परमिशन लेनी चाहिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...