वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा में प्रथम एवं द्वितीय बैच का आरंभ

Date:

छात्र-छात्राओं का उत्तम भविष्य उनके अपने हाथों में होता है – शाहिद अतहर

ग्लोबलटुडे, 23 सितंबर-2019
दरभंगा, बिहार

आप छात्र-छात्राओं का उत्तम भविष्य आपके हाथों में होता है, यह बातें शाहिद अतहर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मैक्सीमाइंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली ने शनिवार, 21 सितंबर को विवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, दरभंगा में पहले बैच के शुभारंभ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए कहीं।

इस मौक़े पर शाहिद अतहर ने छात्रों को बेहतर भविष्य के बनाने के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिस रफ्तार से संसार की जनसंख्या बढ़ रही है, उसी तरह से नित् नए दिन विभिन्न प्रकार की बीमारी आती जा रही हैं। इसलिए आज के छात्र एवं छात्राओं की रुचि भी डॉक्टर इंजीनियर बनने में ज्यादा हो रही है।

परंतु आप इस बात को भूल रहे हैं कि एक मरीज़ को उत्तम उपचार देने के लिए उत्तम ऑपरेशन टेक्नीशियन, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, ऑपरेशन टेक्नीशियन जैसे इत्यादि बेहतर ज्ञान प्राप्त टेक्नीशियन की भी बहुत आवश्यकता है। अगर उत्तम जानकारी एवं तजुर्बा आपको नहीं होगा तो आप सही जांच नहीं कर पाएंगे। जिससे रिपोर्ट भी सही नहीं बनेगी और मरीज का भी बेहतर उपचार नहीं हो पाएगा। जिससे मरीज के जान को अधिक खतरा भी हो सकता है। इसलिए आप विवो हेल्थकेयर पारामेडिकल इंस्टिट्यूट में अच्छी पढ़ाई, प्रैक्टिकल के साथ लाइव क्लास एवं डॉक्टरों के साथ भी सेमिनार करके ज्ञान प्राप्त करेंगे एवं चिकित्सा जगत में नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में सेंटर हेड अहमद रशीद ने कहा कि हमारे विवो में उत्तम एवं नई मशीन, ट्रेडं शिक्षक के साथ साथ एयरकंडीशन युक्त लैब एवं कार्यालय हैं। जो आपको उत्तम शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा। अहमद रशीद ने आगे बताया के डॉक्टर अहमद नसीम आरजू के साथ-साथ हमारे पास डॉक्टरों की बहुत बड़ी टीम है जिससे आप छात्र-छात्राओं को विशेष जानकारी के साथ अधिक से अधिक सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...