रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई
ग्लोबलटुडे, 23 सितंबर-2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। रात में चेकिंग कर रही पुलिस टीम को सड़क पर देख बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश को गोली लग गयी और वो घायल हो गया।
घायल बदमाश को पुलिस ने सड़क पर धर दबोचा, वहीं बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है।
पकड़े गए बदमाश का नाम इमरान है। उसने बताया कि वो बाइक से जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गयी और उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘ पकडे गए बदमाश इमरान उर्फ झम्मन पर गौ-तस्करी के मामले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में 25000 का इनामी बदमाश है जो जमानत पर बाहर था।

अभी भी कई मामलों में संलिप्त है। आज पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कर बाइक सवार बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल होकर गिर गया। उसके पास से एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। वही बाइक सवार साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा ।
ये भी पढ़ें:-
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

