टूटी सड़कें, उफनते नाले
गलियां हैं कूड़े से बेहाल!
मुंह चिड़ाता खाली सिलेंडर
आंख दिखाते तेल,आटा और दाल!

आसमान छूती पैट्रोल की कीमतें,
बिजली के बिलों ने किया बुरा हाल!!
असुविधाओं से जूझते अस्पताल
टूटती सांसें, तैरती लाशें,
सब भूल गए ” चुनावी लाल”
भूलें पर वह कैसे खोए जिन्होंने पति,पिता और लाल!!
सड़कों पर जान गंवाते मज़दूर,किसान
लाठियां खाते शिक्षित बेरोज़गार!
मन्दिर- मस्जिद, हिन्दू- मुस्लिम,
दंगो की याद दिलाते भटक रहे द्वार-द्वार!!
कभी डराते, कभी धमकाते,
वोटों से कर दो बस मालामाल!
शक्ल नहीं दिखाएंगे फिर पांच साल!!
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

