मध्य प्रदेश के भोपाल में रेलवे ट्रैक पर गिरी एक महिला को बचाने के लिए एक 37 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने ज़बरदस्त बहादुरी के साथ चलती मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
यह बात 5 फरवरीकी है लेकिन घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी तारीफ़ हर देखने वाला कर रहा है।
मामला 5 फरवरी की रात करीब 8 बजे बरखेड़ी का है, जब एक बढ़ई मोहम्मद महबूब नमाज पढ़ने ने के बाद घटनास्थल के पास से गुज़र रहा था।
महबूब के एक दोस्त शुएब हाशमी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से बात करते हुए बताया कि जिस समय मालगाड़ी आ रही थी, उसी समय एक बैग लेकर लगभग 20 साल की एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। शायद महिला डर गई थी और पटरियों में फंस गई और उठ नहीं सकी।
हाशमी ने कहा कि जब दर्शकों ने दहशत में चिल्लाना शुरू किया, तो महबूब ने जोश में आकर ट्रैक पर ही कूद गया और महिला के पास दौड़ा। उसने महिला को पकड़कर उसे ट्रैकबेड के बीच में खींच लिया और ट्रेन के उनके ऊपर से गुजरने के दौरान उसे अपना सिर उठाने से रोक दिया।
उन्होंने कहा कि लोग दोनों को ट्रेन में कम से कम 28 वैगनों के ऊपर से गुजरने तक नीचे रुकने के लिए आगाह करते रहे।
हाशमी ने कहा कि मौत को इतनी क़रीब से गुजरने के बाद महिला फूट-फूट कर रोने लगी और उसने अपने पिता और भाई को गले लगा लिया जो उस समय उसके साथ रेलवे ट्रैक पार नहीं कर पाए थे।
घटना के एक वीडियो में, महबूब को महिला के सिर को नीचे रखते हुए देखा जा सकता है, ताकि वह अंडर कैरिज से बाहर निकलने वाली किसी भी चीज़ से टकरा न सके।
जब से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से लोग महबूब के घर अशोक विहार बैंक कॉलोनी ऐशबाग में उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़े हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

