Globaltoday.in|Ubaid iqbal|Delhi
नागरिकता संशोधन बिल CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही शाहीन बाग़ में महिलाओं ने रात 12 बजे संविधान की प्रस्तावना “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए।।” पढ़कर 71वें गणतंत्र दिवस की शुरुआत की। इस मौके पर यहाँ हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रस्तावना पढ़ने के बाद यहाँ मौजूद हज़ारों लोगों ने राष्ट्रगान गाया और इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारे लगाए। गौरतलब है कि पिछले 41 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में हजारों की संख्या में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में दिन रात प्रदर्शन कर रही हैं।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>यहां धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह शाहीन बाग में 80 फीट ऊंचा और 45 मीटर लंबा तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा और इस तिरंगे को शाहीन बाग की मशहूर दादियां फहराएंगी। उन्होंने लाखों लोगों के आने की उम्मीद जताई।
- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला
- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान
- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें
- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला
- समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

