जनपद सम्भल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
ग्लोबलटुडे, 22 अगस्त –
जनपद सम्भल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की जाट कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है महिला के मायके वालों ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस महिला की हत्या की हत्या की जांच में जुट गयी है।

खबर है की आरोपी पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से डेढ़ साल पहले ही विवाह किया था। हत्या की वजह भी पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी पूनम मिश्रा ने बताया कि एक महिला की मौत का मामला सामने आया है जिसमें मृतका के भाई की ओर से तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
