मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के चोली गाँव में एक व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के पाँच सदस्यों पर तलवार से हमला कर दिया गया जिससे पाँचों लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।
ग्लोबलटुडे, 21 अगस्त
मध्यप्रदेश
विवाद मंदिर में चढ़ावे के बंटवारे को लेकर हुआ और इतना बढ़ गया कि शेखर नाम के व्यक्ति ने एक परिवार पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए जिसमे 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित परिवार का ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं खरगोन के एएसपी शशिकांत ने बताया कि नाथ परिवार में मंदिर के चढ़ावे को ले कर हुये विवाद में शेखर नाथ ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमे 5 लोग घायल हो गए हैं।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे कार्यवाही की जा रही है।
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा
- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन
