Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में लव जेहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि चन्दौसी निवासी आसिफ कुरेशी ने हिन्दू होने का बहाना करते हुए अपना नाम आशीष बताकर एक हिन्दू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसको जयपुर ले गया। जयपुर में यह ये दोनों लिव इन रिलेशनशिप बनाकर रहने लगे।
पुलिस ने आसिफ को युवती के साथ जयपुर से गिरफ्तार किया है और आरोपी युवक के क़ब्ज़े से युवती को छुड़ा भी लिया है। चन्दौसी का आसिफ कुरेशी जयपुर में आशीष बनकर युवती के साथ बरामद इकरानमे में आसिफ कुरेशी ने अपना आशीष दर्ज कराया है। युवती के परिजनों ने आरोपी आसिफ कुरेशी के खिलाफ युवती के अपहरण का केस चन्दौसी कोतवाली में दर्ज कराया था।
मामला 07 जुलाई का है। यूपी के जनपद सम्भल के थाना चन्दौसी से एक नाबालिग से लव जिहाद का मामला आया सामने आया था और पीड़ित परिवार थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा था। आरोप है कि 07 जुलाई, मंगलवार को हिन्दू समाज की एक नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय का युवक उसको बहला फुसलाह कर कहीं ले गया है। युवती का परिवार चार दिनों से अपनी FIR दर्ज कराने के लिए थाने चक्कर काट रहा था। जब हिन्दुजागरण मंच संगठन को पता चला तो उसके लोग पीड़ित के साथ थाने में इखट्टा हुए और उन्होंने युवती को धर्मारंतरण होने से पहले बरामदगी की पुलिस से मांग की। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने बड़े स्तर पर आंदोलन की धमकी दी।
इसके बाद चन्दौसी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदद्मा दर्ज किया और युवती को तलाश करने के लिए दो टीमें भी बनायीं। FIR होने के 10 दिनों बाद पुलिस को सर्विलेंस द्वारा पता चला कि आरोपी युवती के साथ जयपुर में रह रहा है। तुरंत पुलिस एक्शन में आयी और आरोपी को जयपुर में रह रहे एक किराए के मकान से दबोच लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस को युवती सहित इकरानमे की कॉपी मिली है जिसमें आसिफ ने अपना आशीष लिखवाया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी आसिफ को जेल भेज दिया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

