- भारतीय स्टेट बैंक मिलक में दिनदहाड़े हुई 20 लाख की चोरी
- चोरी से क्षेत्र में मचा हड़कंप
- चोरी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
रामपुर: एसबीआई बैंक में रखा कैश एक व्यक्ति ने थैले में भरकर फरार हो गया। सभी लोगों की मौजूदगी में इतनी बड़ी चोरी से बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ मिलक दल बल के साथ एसबीआई बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की।
जनपद रामपुर की कोतवाली मिलक क्षेत्र के हाइवे पर स्थित एसबीआई बैंक(State Bank of India) में दिनदहाड़े 20 लाख की चोरी से हड़कंप मच गया। इस चोरी की पूरी दास्तां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ़ नज़र आ रहा है कि एक मास्क लगा व्यक्ति ग्राहक बनकर बैंक में आता है और बैंक कर्मचारियों के पीछे पहुंच जाता है जहां पर टेबल पर केश रखा है। यह व्यक्ति थैले में 20 लाख भरकर रफू चक्कर हो जाता है।
इस मामले पर सीओ मिलक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कस्बा मिलक के अंतर्गत एसबीआई बैंक है जिस पर आज 11:56 का एक फुटेज देखा गया है जिसमें एक आदमी द्वारा काउंटर पर रखे केश को एक आदमी द्वारा ले जाया जा रहा है। हमें जो सूचना प्राप्त हुई है 1:00 बजे के बाद, थोड़ी देर से दी गई है जिससे एक संदिग्ध ता महसूस होती है। बैंक की तरफ से जो तहरीर प्राप्त हुई है उस तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
