सम्भल में 5 दिवसीय कल्कि महोत्सव का आयोजन शुरू

Date:

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने डीप जलाकर किया उद्घाटन

Globaltoday.in
सम्भल ब्यूरो

सम्भल(Sambhal) में 5 दिवसीय कल्कि महोत्सव का भव्य उद्घाटन हुआ जिसमे कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आचार्य प्रमोद कॄष्णम के साथ दीप प्रज्ज्वलन किये। महोत्सव के मंच पर देशभक्ति गीतों पर कलाकारो ने हाथो में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये।

जनपद संभल(Sambhal) के एचौड़ा कम्बोह में पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। श्री कल्कि महोत्सव के भव्य उद्घाटन के मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार कि पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव भी कल्कि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे।

दिग्विजय सिंह और शिवपाल सिंह यादव व आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बाहर से आये साधु संतों के साथ दीप प्रज्वलन कर कल्कि महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। महोत्सव के भव्य उद्घाटन के बाद मंच पर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी तो एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम और साधु संत हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर लहराते हुए नजर आए। कल्कि महोत्सव पहले दिन देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महोत्स्व में बोलते हुए व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला तो पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।

संभल में पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। बल्कि रोजाना हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए अब यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जितने वादे किये थे वह सभी झूठे निकले हैं। शिवपाल सिंह यादव ने पीओके को वापस लेने का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत पीओके वापस लेकर अपने देश में मिला लेना चाहिए।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव के लिए हमारी उत्तर प्रदेश में पूरी तैयारी है और हम 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएंगे।

वहीं पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव को दीपावली की शुभकामनाएं देने गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुलायम सिंह की मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मौजूद न होने को लेकर शिवपाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे तो यह शुभकामनाये देने की उन्हीं ने शुरू की थी इसलिए अब योगी जी भी शुभकामनाएं देने आए थे और हम भी साथ में मौजूद थे लेकिन जिन लोगों को नेताजी मुलायम सिंह यादव से प्यार नहीं है वह लोग उनके पास नहीं जाते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने आने वाले समय में दूसरी पार्टियों का गठबंधन और विलय को लेकर कहा कि हम विलय किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे लेकिन अगर गठबंधन की कोई बात आएगी तो हम उसके लिए तैयार है क्योंकि हमारा लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जहां तक समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात है तो अगर वहां से भी अगर कोई गठबंधन की बात करेगा तो हम उसके लिए तैयार हैं।

संभल के ऐचोड़ा कम्बोह में पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव के भव्य उद्घाटन के मौके पर शिरकत करने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों और एक्टिविस्ट के व्हाट्सएप हैक करके उनके डाटा की जासूसी करने के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी पर व्हाट्सएप के ज़रिए जासूसी कराने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ये दोनों की जोड़ी गुजरात मे पहले एक महिला की फोन टेपिंग भी करा चुकी है और यह काम इन लोगों की आदत में शुमार है।

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा यूपीए सरकार पर हैकिंग कराने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद बचने के लिए उन्होंने यह आरोप यूपीए पर लगाया है और अगर उनके पास कोई प्रमाण है तो वह कार्यवाही करें। इसलिए हम तो कहते हैं यूपीए सरकार में जो भी गलत कार्यवाही हुई है वो लोग उस पर कार्यवाही करें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

मॉस्को: अफगानिस्तान पर आठवीं मॉस्को प्रारूप परामर्श बैठक में...

Prof. Md. Imtiyaz Hassan Honoured with Careers360 Faculty Research Award for Most Outstanding Researcher

New Delhi, October 5, 2026: Prof. Md. Imtiyaz Hassan,...

सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सहसवान (बदायूं): सहसवान कस्बे के एक मकान में कथित...

जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के...