साइरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत, महाराष्ट्र के पालघर में हुआ हादसा

Date:

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी है।न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक डिवाइडर से टकरा गयी।

मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। इस घटना में कार चालक समेत दो अन्य लोग ज़ख़्मी हो गए। ज़ख़्मी ही सभी लोगों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है.” 54 साल के साइरस मिस्त्री के निधन पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर दुख जताया है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने साइरस मिस्त्री के असमय निधन पर शोक प्रकट किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...