वेबडेस्क: बॉलीवुड के जाने-माने जाने माने एक्टर ऋषि कपूर की आज 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इसी मौके पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है. ऋषि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी विरासत, उनके बच्चों और उनकी फिल्मों के माध्यम से अभी भी हमारे साथ है.
आज ऋषि कपूर की जयंती पर, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने आइकन की एक मनमोहक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए उनके लिए बर्थडे पोस्ट लिखा.
बता दें कि, महान व्यक्तित्व वाले आकर्षक और मजाकिया एक्टर का 2020 में निधन हो गया था. वहीं नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.
जैसा की सब जानते हैं, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी शादी के बाद घर और अपने बच्चों, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) की देखभाल के लिए फिल्मों में काम करना छोड दिया था. इसके अलावा आज उनके पति ऋषि कपूर की जयंती पर, नीतू कपूर ने एक सेल्फी शेयर की है, जो एक पार्टी की अनदेखी फोटो लगती है. ऋषि इस तस्वीर में ओवरसाइज गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं, और उनके साथ नीतू कपूर को भी देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे,”. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर उनका उनके स्वर्गीय पति के लिए प्यार देखा जा सकता है.
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

