सीबीआई के ताबूत में आखिरी कील मोदी जी ने ठोक दी-आज़म खान

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम]: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां ने रामपुर में एक धरना कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीबीआई में चल रही उथल पुथल के बहाने जहां आज़म खान ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया वहीं उत्तर प्रदेश सरकार को भी नपुंसक तक कह डाला। आज़म खान इतने पर ही नही रुके बल्कि इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री योगी को 302 का मुल्ज़िम तक कह डाला।

Azam
आज़म खान-फ़ोटो ग्लोबलटुडे

रामपुर की बिलासपुर तहसील में दिए धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता आज़म खान फिर अपने चिर परिचित अंदाज़ में भाषा की मर्यादाएं लांघते हुए दिखाई पड़े। सीबीआई में चल रही उथलपुथल के बहाने उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि अपने विरोधियों को फसाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कांग्रेस के समय में शुरू हुआ था लेकिन सीबीआई के ताबूत में आखिरी कील मोदी जी ने ठोक दी।
सपा नेता ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मर्यादाओं की सभी सीमाएं लांघ डालीं और सरकार को नपुंसक तक कह डाला। आजम खान इतने पर ही नहीं रुके बल्कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का नाम लिए बिना इशारों इशारों में उन्हें 302 का मुलजिम बताते हुए एक संवैधानिक पद पर होने पर सवाल खड़े किए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान पर कटाक्ष करते हुए आजम खान ने कहा कि दरअसल भाजपा के लोगों को मंदिर बनाना ही नहीं है।वह चाहते ही नहीं वहां मंदिर बनाना। बस इस मुद्दे को नासूर बनाना चाहते हैं और इसके सहारे वोट लेना चाहते हैं वरना अगर वह मंदिर बनाएंगे तो कौन है जो उनको रोकने जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...