Globaltoday.in | राहेला अब्बास | लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सुपर कॉप के नाम से मशहूर भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) अधिकारी डॉ अजय पाल शर्मा(Ajay Pal Sharma) के खिलाफ एक आपराधिक केस दर्ज हुआ है. यह केस लखनऊ के हज़रतगंज थाने में दीप्ति नाम की की एक महिला द्वारा किया गया है. दीप्ति का दावा है कि वह अजय पाल की पत्नी है.
सूत्रों के मुताबिक़ राज्य के गृह विभाग के निर्देश पर, आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा(Ajay Pal Sharma) के खिलाफ दीप्ति शर्मा द्वारा उनकी पत्नी होने का दावा करते हुए एक एफआईआर(FIR) दर्ज की गई है।
एफआईआर(FIR)में कहा गया है कि अजय पाल ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और दीप्ति के मोबाइल फोन में मौजूद सबूतों को नष्ट करने की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, दीप्ति शर्मा के मोबाइल फोन में कुछ रिकॉर्डिंग और वीडियो क्लिप थीं, जिसमें आईपीएस अधिकारी की ‘डार्क साइड’ के सबूत थे. दूसरी ओर, अजय पाल शर्मा के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि दीप्ति कुछ वीडियो क्लिप के आधार पर शर्मा को ब्लैकमेल कर रही थी।
एफआईआर में दीप्ति ने उल्लेख किया कि “वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं। उनके भाई, लंदन में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक हैं। उन्होंने 2016 में अजय पाल शर्मा से शादी की थी, जब वह एसपी सिटी के रूप में गाजियाबाद में तैनात थे।
महिला ने आगे दावा किया है कि एक आईपीएस अधिकारी होने के नाते, अजय पाल शर्मा ने शक्ति का दुरुपयोग किया और उसे धोखाधड़ी से संबंधित झूठे आरोपों में गिरफ्तार कराया। उसके मोबाइल फोन जिसमें शर्मा की नापाक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण रिकॉर्डिंग थी, को भी ज़ब्त कर लिया गया गया। उसे परेशान किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया, दीप्ति ने अपने एक पेज की शिकायत में पुलिस को बताया।
विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. महिला द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में अन्य कुछ पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है.
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
