केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शुक्रवार को सन 2020 के हज की तारीख का एलान करते हुए कहा कि 10 अक्टूबर से हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 10 नवम्बर, 2019 तक चलेगी।
ग्लोबलटुडे, 04 अक्तूबर-2019
वेब डेस्क
नई दिल्ली: नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हज 2019 के पूरा होने और अगले हज से मुताल्लिक़ एक बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक मैं मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने हज की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नकवी ने बताया कि इस बार हज प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी।
नक़वी ने हज यात्रा के लिए आवेदन की तारीख़ का ऐलान करते हुए कहा कि 10 अक्टूबर से आवेदन भरना शुरू हो जाएंगे और 10 नवम्बर, 2019 तक स्वीकार किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी हज यात्रियों को ई-वीजा की सुविधा दी गयी है। आवेदक मोबाइल ऐप के जरिये भी हज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

