हमारी लड़ाई आतंकवाद के ख़िलाफ़ है, कश्मीर और कश्मीरियों से नहीं-मोदी

Date:

देश भर में कश्मीरी क्षात्रों की हिफ़ाज़त की जानी चाहिए-प्रधानमंत्री मोदी

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क: पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोशित माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राजस्थान के टोंक में एक रैली में कहा कि देश भर में कश्मीरी छात्रों की हिफाज़त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, कश्मीर और कश्मीरियों से नहीं

Modi in tonk
प्रधानमंत्री मोदी टोंक में रैली को सम्बोधित करते हुए

गौरतलब है कि देश भर में पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों पर हमले हो रहे हैं। यहाँ तक कि मेघालय के राज्यपाल तथागत राय कश्मीर और कश्मीरियों के बहिष्कार का खुला भड़काऊ आह्वान कर चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक तथागत राय के आपत्तिजनक बयान पर कोई भी क़दम नहीं उठाया है। बीजेपी भी चुप है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी गोरक्षा के नाम पर की गई भीड़ की हिंसा और हत्याओं के संदर्भ में भी इसी तरह की भावनात्मक अपीलें की थीं लेकिन उनकी अपील के बावजूद हिंसा होती रही, रुकी नहीं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सुलेमान कासमी का निधन

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के...

रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

रामपुर: मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह गुरुवार...

UCC पर गृह मंत्री के बयान से नई चिंता, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा वर्ष 2029 तक...