नई दिल्ली : बहुजन समजवादी पार्टी(BSP) के तेज़ तर्रार नेता और अमरोहा से सांसद कुँवर दानिश अली(Danish Ali) ने कहा है कि लद्दाख़ के गलवान घाटी में हमारे सैनिकों की शहादत केंद्र में मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता का प्रमाण है।
दानिश अली ने ट्वीट(Tweet) कर मोदी सरकार पर सवाल खड़ा किया है और सीधे इसको मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया है।
दानिश अली ने शहीद हुए 20 भरतीय सैनिकों को सलाम करते हुए सरकार से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC ) पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी उठायी।
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा
