Globaltoday.in | गुलरेज़ खान
बरेली : खानकाहे रज़विया नूरिया तहसीनीया के मोहतमिम एवं इत्तेहाद ए अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्हाज सोहैब रज़ा खान ने न्यूज़-18 के एंकर को तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
गौरतलब है कि अमीश देवगन ने एक न्यूज़ डिबेट के दौरान ख़्वाजा अजमेरी सरकार हज़रत मोईनुद्दीन चिश्ती को माज़अल्लाह चिश्ती लुटेरा कहा।
सोहैब रज़ा खान ने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अज़ीम बुज़ुर्ग और सूफ़ी संत जिन्होंने सारी ज़िन्दगी हिन्दुस्तानियो का मार्ग दर्शन किया और जिन्हे हर धर्म के लोग मानते हैं, ऐसी अज़ीम हस्ती की शान मे गुस्ताखी करने वाले को बक्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारी और करोड़ो हिदुस्तानियों की आस्था को इस ना काबिले बर्दाश्त अभद्र टिपडी से तकलीफ पोहंची हैं। लिहाज़ा हुकूमत ए हिन्द से मांग करते हैं कि अमीश देवगन को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
गिरफ़्तारी की मांग करने वालो में अतिर खान,बाबर खान, विशाल शर्मा, अमित गुप्ता, विकास राठौर, परवेज़ खान, तहसीन खान, मुदस्सिर मिर्ज़ा, शरीक हुसैन खान,अमन इब्राहिम, मोहम्मद रज़ा, कामरान खान, कबीर लाल, रज़ा इमरान, राहत मिया, शरीक खान, बशर रसूल, नदीम खान, आमिर खान, अली बिन घोसी, तबरेज़ आलम,अली नाज़िम, साहिल सिराज, तारिक़ खान आदि शामिल हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
