गाँव के लोगों ने बताया कि इमाम साहब और उनकी पत्नी मस्जिद में बने हुजरे में सोये हुए थे, किसी ने तेज़ धार हथियार से उनकी हत्या करदी
ग्लोबलटुडे, 08 सितंबर
हरियाणा
हरियाणा राज्य के सोनीपत में एक मस्जिद के इमाम और उनकी पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात तहसील गुन्नौर के विल्ल मलिक माजरे का है जहाँ मस्जिद के इमाम इरफान और उसकी पत्नी यास्मीन उम्र की किसी तेज़ धार हथियार से करदी गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गाँव के लोगों ने बताया कि मस्जिद के इमाम और उनकी पत्नी मस्जिद के हुजरे में रात में सोये हुए थे जहाँ उनके सर पर किसी तेज़ धार दार हथियार से वार किया गया।
पुलिस के मुताबिक़ इमाम इरफ़ान पानीपत के मोहाली गाँव के रहने वाले थे और उनको बहुत ही कम नज़र आता था। ये इस मस्जिद में लगभग 4 साल से इमामत कर रहा था।
एक साल पहले उसकी शादी 25 वर्षीय यासमीन से हुई थी। दोनों मस्जिद में बने हुजरे(कमरा) में ही रहते थे। सुबह 5 बजे मस्जिद में आवाजाही शुरू हुई तो खुर्शीद नाम के व्यक्ति ने कमरे में दोनों के शव देखे। दोनों के शरीर पर तेजधार हथियार से कम से कम 15 से 20 निशान मिले हैं।
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है । सोनीपत पुलिस और एफएसएल की टीम वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से सुबूत जुटाए और पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए ताकि मामले में जल्द से जल्द हल कर सके ।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
