आजम खान के समर्थन में अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर आ रहे हैं जिसका यूपी कांग्रेस विरोध कर रही है ।
ग्लोबलटुडे, 08 सितंबर
सऊद खान, रामपुर
आजम खान पर हो रहे लगातार मुकदमों के विरोध में और आजम खान के समर्थन में अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर आ रहे हैं। उनका 9 सितंबर को रामपुर आगमन का कार्यक्रम है लेकिन उनके कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस नेता फैसल खान लाला ने एक पत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखा है। उनका कहना है अखिलेश यादव यहां दंगा कराने आ रहे।
वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता फैसल खान लाला ने कहा 7 रामपुर लोकसभा से सांसद आज़म खान के विरूद्ध लगभग 80 मुकदमें जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इन मुक़दमों में लूट, चोरी, डकैती, गैर इरादतन हत्या, भडकाऊ भाषण, उन्माद फैलाना, किसानों और यतीमों की जगह पर नाजायज़ कब्ज़ा करना आदि।।। गंभीर धाराओं के मुकदमें शामिल हैं। साथ ही आज़म खान की यूनिवर्सिटी से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है और उनको भूमाफिया भी घोषित किया है।
फैसल लाला कहना है कि ये सभी मुकदमें रामपुर के बेहद गरीब कमज़ोर लोगों ने आज़म खान के विरूद्ध दर्ज कराए हैं जोकि अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि आम जनता में भी आज़म खान के विरूद्ध रोष वायाप्त है।
इसलिए आज़म खान लगभग दो महीनों से रामपुर से फरार हैं तथा उनके खिलाफ कई मुकदमों में कोर्ट से गिरफ़्तारी वारंट भी जारी हो चुके हैं।

इसके बावजूद भी 9 मौहर्रम को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज़म खान के समर्थन में रामपुर आकर माहौल खराब करना चाहते हैं। इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि समाजवादी पार्टी आज़म खान के बहाने रामपुर सहित पूरे प्रदेश में दंगा कराने की फिराक़ में है।
ऐसे में यदि अखिलेश यादव रामपुर आते हैं तो हम पीड़ित परिवारों के साथ अखिलेश यादव का विरोध करेंगें, जिसके कारण टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है और रामपुर का माहौल खराब हो सकता है।
फैसल ने लिखा कि यदि आज़म खान सही हैं तो सड़क पर आकर माहौल खराब करने के बजाए कानून के दायरे में रहकर अदालत में मुकदमों को चुनौती दे सकते हैं।
अतः मांन्यवर से अनुरोध है कि अखिलेश यादव को रामपुर आकर माहौल खराब करने से रोका जाए अन्यथा अगर माहौल खराब होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी अखिलेश यादव, आज़म खान सहित पूरी समाजवादी पार्टी की होगी।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
