Globaltoday.in
राहेला अब्बास, वेब डेस्क
गाजा में इजरायल के हमले में 24 फिलिस्तीनी शहीद और 70 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो गए।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाज़ा पट्टी में कल से इजरायल का हमला जारी है, ज़ायोनी बमबारी के नतीजे में 24 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और 70 से ज़्यादा ज़ख़्मी हुए हैं, जिनमे 30 बच्चे और 13 महिलाएं भी शामिल हैं।
जमीन, वायु और नौसैनिक अवरोधों के कारण पिछले 12 सालों से यहाँ के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की भारी कमी हो गई है, जिससे मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है।
अरब मीडिया के अनुसार, गाजा में फिलिस्तीनी प्रतिरोध संगठन ‘इस्लामिक जिहाद’ के कमांडर बहाई अबू अल-अत्ता के क़त्ल ने क्षेत्र में हिंसा की एक नई लहर को जन्म दिया है।
- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू
- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी
- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका
- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस
- रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, जयशंकर ने जताया दुख
