ज़िला प्रशासन की छापेमारी से फ़र्ज़ी अस्पतालों में हड़कंप। डॉक्टर समेत नर्सिंग स्टाफ फ़रार,अस्पताल हुए सीज़

Date:

ज़िला प्रशासन की छापेमारी से फ़र्ज़ी अस्पतालों में हड़कंप। डॉक्टर समेत नर्सिंग स्टाफ फ़रार,अस्पताल हुए सीज़

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद ख़ान]: ज़िला रामपुर में बीते 3 दिनों में प्रशासन द्वारा कई फ़र्ज़ी अस्पतालों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अस्पताल से डॉक्टर तो नदारद मिले ही, वहीं कुछ अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन भी नहीं थे। जिसके चलते अस्पतालों को  सीज़ करने की  कार्यवाही की गई है।

UrduDesigner UrduDesigner 1552386535223 1552386680067
फ़र्ज़ी असपतालों पर छापेमारी

रामपुर में पहले आला हज़रत अस्पताल पर प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई जिसमें काफी कमियां पाई गईं। इसके के बाद प्रशासन द्वारा दोबारा आलम नर्सिंग पर छापेमारी की गई और यहां कमियां पाए जाने पर कार्यवाही भी की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन द्वारा छापेमारी की जा रही है जिसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
Screenshot 2019 03 12 15 53 54 0178567047
अस्पताल को सील कर दिया गया

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया अभी सही डाटा उनके पास नहीं है पर कार्रवाई लगातार चल रही है। 2 हॉस्पिटल के बारे में सूचना मिली थी, फोन पर मिली सूचना के  बाद सिटी मजिस्ट्रेट को अलग एक जगह और एक जगह एसडीएम सदर को भेजकर कार्यवाही कराई। सूचना सही पाए जाने पर हॉस्पिटल को सीज़ किया गया है। इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। उसके अलावा सीएमओ और उनकी पूरी टीम हर एक जगह एक अभियान चला रही है । वहीं जिलाधिकारी ने जांच उपरांत फ़र्ज़ी अस्पतालों पर कार्यवाही की बात कही।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...