राजधानी दिल्ली के चार जिलों में कोरोना सकारात्मकता की जो दर सामने आई है वह चिंताजनक है। इन चार जिलों में कोरोना सकारात्मकता की दर 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है।
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बड़ रहे हैं। लगता है एक बार फिर कोरोना राजधानी में धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। दिल्ली से कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े सामने आए हैं वह बेहद चिंताजनक है।
ऐसे में सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की नई लहर दस्तक देने जा रही है? एनसीआर में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
दिल्ली में कोरोना के आंकड़े
नवजीवन में छपी खबर के मुताबिक़ दिल्ली के चार जिलों में कोरोना सकारात्मकता दर जो सामने आई है वह चिंताजनक है। इन चारों जिलों में कोरोना सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। यानी हर 100 लोगों की जो जांच की जा रही है, उनमें कम से कम 10 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली में संक्रमण दर 13.8 तक तक पहुंच गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली में 13.1 प्रतिशत संक्रमित निकल रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 12.3 प्रतिशत और मध्य जिले में 10.4 प्रतिशत संक्रमित पाए जा रहे हैं। इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली में कोरोना के मामले किस कदर तेजी से बढ़ रहे हैं।
दिल्ली में सोमवार को 115 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे पहले रविवार को 9.13 फीसदी फीसदी संक्रमण दर के साथ 153 कोरोना मरीज पाए गए थे। शनिवार को 4.98 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ 139 लोग संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को 152 और गुरुवार को 117 केस पाए गए थे।
NCR में कोरोना के आंकड़े
NCR में भी हालात डरने वाले हैं। गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम में इस महीने 300 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 17 मार्च के बाद से शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च महीने के आखिर के पिछले 10 दिनों में 80 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 46 नए केस सामने आए थे।
नोएडा में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रे हैं। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है।
गाजियाबाद में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 19 नए केस मिले हैं। मंगलवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में अब कोरोना के एक्टिव केस 55 हो गए हैं। इसमें 3 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी होम आइसोलेटेड हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबद, नोएडा और लखनऊ में ही फिलहाल कोरोना के सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक 782 सैंपल की जांच की गई। इसमें 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मार्च में अब तक 55 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

