नई दिल्ली(29 मार्च 2023): आज संसद में बसपा सांसद कुँवर दानिश अली ने भारत सरकार के संचार मंत्रालय के मंत्री से भारतनेट परियोजना के अंतर्गत अंतिम छोर तक संपर्क के ऊपर पूरे उत्तर प्रदेश ख़ास कर अपने लोकसभा क्षेत्र अमरोहा में भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के संबंध में प्रश्न पूछा कि क्या भारतनेट परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के लिए अंतिम छोर तक संपर्क प्रदान करने की योजना तैयार कर ली गई है? यदि हां, तो वर्तमान में विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले सहित ज़िला-वार तत्संबंधी ब्यौरा क्या है? क्या पहले से ही इंटरनेट से जुड़ी ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सेवाएं ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार ने इस योजना की निगरानी के लिए कोई कार्य योजना बनाई है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?
मंत्री द्वारा दिये गए उत्तर के सन्दर्भ में कुँवर दानिश अली ने कहा है कि संचार एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के उत्तर से पता चला है कि भारतनेट परियोजना कछुए की चाल से चल रही है। इस परियोजना के अंतर्गत मेरे लोकसभा क्षेत्र अमरोहा में अब तक सिर्फ 7 कनेक्शन दिये गए हैं जो कि सरकार का विकास के क्षेत्र में विफलताओं को साफ़ तौर से दर्शाता है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

