आज़म खान(Azam Khan) अपनी पत्नी तंज़ीन फ़ातिमा के नामांकन में शामिल हुए। उनकी वापसी पर सपा कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त जोश देखने को मिला।
ग्लोबलटुडे, 30 सितंबर-2019
सऊद खान की रिपोर्ट
रामपुर: भू-माफ़िया,भैंस चोरी,बिजली चोरी और किताबें चोरी आदि के तक़्ररीबन 84 मुकदमे दर्ज होने के दो महीने बाद सपा संसद आज़म खान(Azam Khan) आज सोमवार को रामपुर में नज़र आये। पिछले काफी समय से मुसीबतों में चल रहे आज़म खान अपनी पत्नी डॉ तंज़ीन फ़ातिमा के नामांकन में शामिल हुए।

आज़म खान को रामपुर में देख सपा कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त जोश देखने को मिला, उन्होंने आज़म खान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए।
दरअसल रामपुर में आज़म खान द्वारा खाली की गयी रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए सपा पार्टी ने आजम खान की पत्नी तंज़ीन फातिमा को मजबूत दावेदार मानते हुए चुनावी जंग में उतारा है।
अपने ऊपर दर्ज हुए मुक़दमों को लेकर आज़म खान ने कहा, ‘मुझे अदालत के फैसले पर विश्वास है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को भी हिदायत देते हुए कहा जिला इंतजामियां अपने कामों को सही कर ले।
अपनी तकरीर में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा राहे सख्त नहीं, राहें बहुत आसान हैं। आज़म खान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी को मालूम था कि उन्हें यहां से सीट नहीं मिल सकती वरना कैंडिडेट यह नहीं होते, मजबूत कैंडिडेट होते और होते नहीं कैंडिडेट होती(यहां उनका इशारा जयाप्रदा की ओर था)। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा अगर मेरे जैसे शख्स पर अट्ठासी मुकदमे हैं, किसी और पर होते तो वह यकीनन दुनिया में नहीं होता।
ये भी पढ़ें:-
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
